फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- प्रत्याशी ऑनलाइन भी कर सकेंगे नामांकन
- जमानत राशि का चालान, नए बैंक खाते की जानकारी देंगे प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विधानसभा चुनाव के छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। नामांकन की तैयारियों के लिए जिला मुख्यालय पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। जिला स्तरीय निर्वाचन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दिखी कमियों को दूर कराया गया।
जिले में नामांकन प्रक्रिया चार से दस फरवरी तक चलेगी। सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, रुधौली व महादेवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में अलग-अलग कक्षों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जिसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बाहर और भीतर बैरिकेडिंग की गई है। एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कड़ी जांच के बाद ही नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों को 100 मीटर दूर रोका जाएगा। साथ ही यातायात पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि वाहनों को कलेक्ट्रेट के आसपास एकत्रित न होने दें। प्रत्याशी सुविधा ऐप पर ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसकी हार्डकॉपी निर्धारित नामांकन कक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी।
विज्ञापन

--------
यह अभिलेख देना होगा
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल के मुताबिक प्रत्येक उम्मीदवार को राष्ट्रीयकृत बैंक में नया खाता खुलवाना होगा। नए खाते की सूचना नामांकन के समय देना अनिवार्य है। प्रत्येक सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये की जमानत राशि का चालान जमा करना होगा। अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए यह रकम पांच हजार होगी। यह चालान नामांकन के साथ ही देना होगा। सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार को जाति प्रमाणपत्र भी नामांकन के साथ ही जमा करना होगा।
विज्ञापन

यहां होगा नामांकन
- 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या दो में नामांकन होगा।
- 308 कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट मुख्य राजस्व अधिकारी कक्ष संख्या तीन में नामांकन होगा।
- 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लिए पुराना कोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा होंगे।
- 310 सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर उप जिलाधिकारी कक्ष संख्या चार में नामांकन होगा।
- 311 महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर उप जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या पांच नामांकन पत्र लिया जाएगा।
--------
नामांकन करने केवल प्रत्याशी व प्रस्तावक जाएंगे
इस बार निर्वाचन के लिए केवल प्रस्तावक व प्रत्याशी ही जा सकेंगे। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दल के लिए प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक एक और निर्दल उम्मीदवारों को अपने साथ दस प्रस्तावक ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें