फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज ई-लॉटरी से कृषि यंत्र के लाभार्थी होंगे चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आठ से 21 जनवरी तक अनुदानित कृषि यंत्रों के लिए की गई ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 23 जनवरी को ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि ई-लॉटरी की प्रक्रिया कलक्ट्रेट सभागार में 12 बजे से डीएम की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी आवेदन करने वाले किसानों को इस प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया है। बताया कि ई-लाॅटरी के माध्यम से 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्र जैसे मिनी राइस मिल, पावर टिलर, पावर वीडर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डिगर एवं सुपर सीडर आदि उपकरणों के लिए किसानों का चयन किया जाएगा। यदि आवेदक प्रतिभाग नहीं करेंगे तब भी उनका चयन होने पर उन्हें सूचित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें