फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता व पारिवारिकता का संदेश देगी टिफिन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का एक अभिनव प्रयोग है टिफिन बैठक : लालजी यादव
विज्ञापन

बस्ती। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरा होने पर भाजपा 30 मई से 14 जून तक विकास, आत्म निर्भर भारत, किसान उत्थान, नारी सशक्तीकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, युवा कल्याण, स्वाभिमान, शौर्य, पराक्रम, एक भारतश्रेष्ठ भारत के प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को अमहट घाट पर टिफिन बैठक की।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कहा कि टिफिन बैठक एक अभिनव प्रयोग है जो परस्पर समरसता एवं पारिवारिक भाईचारा का संदेश देने का कार्य करेगा। कहा कि रोपित पौध को 1-2 वर्ष के लिए स्थानीय निवासियों को उनकी सुरक्षा संरक्षा के लिए गोद देना है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा मोर्चा के सभी पदाधिकारी ये विशेष ध्यान रखें कि किसानों को कहीं भी विशेष रूप से मंडी में हो रही समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक के नाम पर जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा के नाम पर सहमति बनी। वहीं, विधानसभा संयोजक के लिए हर्रैया में प्रदीप द्विवेदी, कप्तानगंज में वरुण पांडेय, रुधौली में नागेंद्र शुक्ला, सदर में अवनीश सिंह व महादेवा अंकित पांडेय के नाम की घोषणा हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस पर किसान मोर्चा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गांव के तालाब/ पोखरे की सफाई व किसी एक स्थानपर पौधरोपण करेगा। इसके पहले 29 मई को प्रधानमंत्री के मन की बात ग्रामीण सुने इसकी व्यवस्था करनी है। संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, सतेंद्र सिंह भोलू, गौरव मणि त्रिपाठी, अनिल पांडेय, सीताराम श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, आलोक पांडेय, उमेश त्रिपाठी, अंकित पांडेय, वरुण सिंह, अवनीश सिंह, प्रदीप द्विवेदी, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें