फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ से टकराई बाइक, दंपती समेत तीन घायल

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के बभनगावां तिराहे पर अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी झिनकान (35) पत्नी पुष्पा के साथ बाइक से ससुराल छावनी क्षेत्र के दुधौरा गांव के मूलचंद के घर जा रहे थे। करीब पांच बजे छावनी-वीडी बांध मार्ग पर बभनगांवा गांव के पास तिराहे पर पैदल ने घर की तरफ जा रहे बभनगांवा निवासी रामराज (56) से बाइक लेकर भिड़ गए। बाइक की गति इतनी तेज थी कि अनियंत्रित करीब 50 मीटर आगे जा कर दीवार में टकराकर पलट गई। इस हादसे में झिनकान, पुष्पा तथा रामराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में झिनकान का तीन वर्षीय पुत्र गोलू सुरक्षित बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें