फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आकर मासूम सहित तीन की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 27 Nov 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे एक मासूम समेत तीनों का शव मिलते ही हड़कंप मच गया। हादसे में परिवार की एक महिला बच गई।
विज्ञापन


रविवार की रात गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर पांच वर्षीय मासूम समते तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई।

मालगाड़ी के चालक ने टिनिच स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी। शव के पास से एक झोले में कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। हादसे में बची आरती ने मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पल्हिया कला निवासी पिता मुन्नी लाल, पति सुनील और पांच वर्षीय बेटे पिंटू के रूप में की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अपहृत किशोर की हत्या, विरोध में रास्ता जाम; चार घंटे गोरखपुर-हाटा मार्ग पर बैठे रहे ग्रामीण
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें