लैब टेक्नीशियन सहित तीन कोरोना पॉजिटिव
- जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन सहित तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि पहले से पॉजिटिव तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं, सोमवार को विभिन्न स्थानों से एकत्रित 278 नमूना मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया। जिले में अब 11 एक्टिव केस हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। सभी को कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। संवाद