बिना नंबर टैक्ट्रर हाईवे पर खड़ा।
- फोटो : BASTI
बिना नंबर प्लेट चल रहे 20 हजार ट्रैक्टर
- जिले में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं कुल 29 हजार ट्रैक्टर
- कृषि के अलावा व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बिना नंबर प्लेट के लगभग 20 हजार ट्रैक्टरों का संचालन हो रहा है। यह यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि फोरलेन से लेकर अन्य मार्गों पर आए दिन इन वाहनों से हादसे हो रहे हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार जिले में कुल 29 हजार 137 ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। इनमें तकरीबन 70 फीसदी यानी कि लगभग 20 हजार के नंबर प्लेट ही गायब हैं। यही नहीं कुछ ट्रैक्टरों पर तो सिर्फ जिले का कोड लिखकर काम चलाया जा रहा है। इन ट्रैक्टर का उपयोग कृषि से लेकर व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है।
इन वाहनों पर न तो प्रशिक्षित चालक तैनात हैं और न ही इनके फिटनेस की कोई गाइडलाइन विभाग के पास है। कारण यह है कि सभी ट्रैक्टर का पंजीयन सिर्फ कृषि कार्य के लिए जारी हुआ है। जिनके फिटनेस की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
---
अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
नवागत एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेकर अभियान चलाया जाएगा। बिना नंबर व अवैध संचालन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।