फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों से ही बात बनेगी, बनी नहीं जो अब तक

Thu, 08 Mar 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
दीसीएमएस स्कूल मंे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। करुणा और ममता मई मां हो या लाड-प्यार से पाल पोशकर खुद के पांव पर खड़े होने की कोशिश करती दुलारी बहन-बिटिया हो। समाज का दायित्व है कि उसकी आत्मसम्मान, दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्म गौरव और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भागीदार बनें। यह कहना है डीआईजी आरके साहू का। अवसर था सदर ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग में जागरूकता गोष्ठी का। बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी ने कहा कि इस मसले पर ज्यादा से ज्यादा बात करने से बिगड़ी बात भी बन जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वयं सेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं के अलावा शहरी क्षेत्र की आधी आबादी ने शिरकत की। इस दौरान आला अफसरों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी जरूरतों, परेशानियों को सामने लाने का प्रयास किया गया। डीआईजी ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थति में पुलिस मदद के लिए हमेशा तत्पर है। महिला हेल्पलाइन 1090 की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर जुर्म को सहना ठीक नहीं है। इससे अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ता है।
प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम में आई महिलाओं से 1090 के इस्तेमाल की जानकारी ली। चार महिलाओं ने 1090 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद भी मिली और उनकी समस्या का उचित निस्तारण हुआ। इन महिलाओं की तरह ही प्रभारी एसपी ने सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप अधिक से अधिक महिलाओं को भी जागरूक करें। प्रभारी कोतवाल चंद्रमोहन भाटिया ने महिला अपराध से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। संवाद में शामिल कुछ महिलाओं ने भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान पीआरओ केके साहू, सीओ सिटी पवन गौतम, एसओ महिला थाना मंजू सिंह, एन्टी रोमियो स्कवॉयड प्रभारी दीपिका पांडेय आदि कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। संदेश महिला समूह ने कस्बे में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। वहीं मझियार स्थिति कॉमन सर्विस सेंटर परिसर में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर चतुरगुन राजभर, गणेश पाठक, सीडीपीओ दिलीप वर्मा और गीता द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें