फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्र बदलने की गुंजाइश कम, छात्र आवंटन में हो सकता है फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों में फेरबदल की गुंजाइश कम रह गई है। केंद्र को सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से 95 आपत्तियां विभाग को प्राप्त हुई थी। इसमें केंद्रों की मानक से अधिक दूरी, अधिक छात्र संख्या का आवंटन प्रमुख रूप से शामिल रहा। जिला स्तरीय समिति को इन आपत्तियों को सुनवाई करनी थी।
विज्ञापन

अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार एसआईआर कार्य पूरा कराने में उलझे जिला स्तरीय समिति में शामिल प्रशासनिक अफसर आपत्तियों की सुनवाई में ज्यादा समय नहीं दे सकें। आपत्तियों के निस्तारण का पूरा दारोमदार विभाग पर ही छोड़ दिया गया है। 11 दिसंबर इसकी अंतिम तिथि रही। इसलिए विभाग बृहस्पतिवार को निस्तारण प्रक्रिया पूरी करने में जुटा रहा।
विद्यालय से ज्यादातर केंद्रों की दूरी मानक से अधिक नहीं है। इसलिए इस पर विचार करना उचित नहीं समझा जा रहा है। जबकि छात्र संख्या आवंटन अधिक होने की आपत्तियों पर जिला समिति की ओर सुझाव तैयार किए गए हैं। लगभग एक दर्जन केंद्रों पर छात्र संख्या आवंटन कम करने की रिपोर्ट परिषद को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 74158 विद्यार्थियों के लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 सहायता प्राप्त और 53 वित्तविहीन और 10 राजकीय विद्यालय शामिल है। इन सेंटरों पर कुल 401 विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें