फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टूटे मोबाइल फोन में हत्या के राज छिपी होने की आशंका

Mon, 06 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप कॉल की वजह से नहीं पता लग सका बुलाने वाले का फोन नंबर
विज्ञापन

शुक्रवार रात मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत की हुई थी हत्या
कपड़ों में स्वाब मिलने से आशनाई की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत गुप्ता की टूटे मोबाइल में हत्या की गुत्थी छिपी हुई है। उसे चालू कराने का पुलिस प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। जांच में पता चला है कि उसे व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया गया था। इस वजह से बुलाने वाले नंबर का पता अभी नहीं चल पाया है। वह नंबर पता करने के लिए पुलिस मोबाइल फोन चालू कराना चाहती है। इसके लिए मोबाइल फोन लखनऊ भेजा गया है।
अब तक की जांच में घटना के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है। पुलिस को आशंका है कि उसे किसी ने कॉल करके बुलाया। मगर, कुछ और लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पाकर गुस्से में गला रेत डाला हो। हरिकांत के कपड़ों में स्वाब लगा पाया गया है। इससे इस आशंका को और भी बल मिल रहा है। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के कोई और निशान न मिलने से स्पष्ट हो रहा है कि अत्यंत क्रूरता से हरिकांत गुप्ता को मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है। केस की तफ्तीश कर रहे एसएचओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मौके पर मिले चाकू, रस्सी और अन्य समान से यह पता चल रहा है कि प्लान करके हत्या की गई है। हरिकांत के भाई सुनील ने बताया कि उनके परिवार से या बड़े भाई से किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी। पिता भाष्कर गुप्ता बड़े बेटे की हत्या से पूरी तरह से शांत हैं। सुबह से ही घर पर समाजसेवी और नेताओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

...

यह थी घटना
हरिकांत पिता भाष्कर गुप्ता के पास बिस्तर लगाकर सोया था। रात में करीब 11 बजे मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने चल दिया। करीब एक बजे वह लहुलूहान स्थिति में घर पहुंचा। पिता ने बताया कि हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हरिकांत की हालत देख परिजन घबरा गए। परिजनों के मुताबिक हरिकांत ने इशारा कर बताया कि उसे तीन लोग घर से 500 मीटर दूर बनकटी मार्ग पर ले गए और हाथ बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेतकर फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान छानबीन में पुलिस को खून से सनी चाकू, रस्सी, मोबाइल आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें