महराजगंज (बस्ती)। एक सप्ताह से लापता छात्रा का सुराग न मिलने से घर वाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा को उसका पड़ोसी युवक 27 अप्रैल की देर रात अपहरण कर गैर प्रांत चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।
छात्रा के पिता ने पड़ोसी युवक सहित चार लोगों पर केस दर्ज कराया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कप्तानगंज पुलिस युवक और छात्रा की बरामदगी नहीं कर पा रही है। छात्रा का कोई सुराग न मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। छात्रा के पिता का आरोप है कि कप्तानगंज पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि छात्रा को खोजने के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही सफलता की उम्मीद है। संवाद
उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद