फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिनैती गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी-छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली व एंटी नारकोटिक्स टीम ने छिनैती व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह मोबाइल और तीन हजार 950 रुपये भी बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयोग की जाने वाली बाइक भी बरामद किया है।
सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र एवं प्रभारी एंटी नारकोटिक्स योगेश सिंह की संयुक्त टीम शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांधीनगर में भ्रमणशील थी। शास्त्री चौक से सोनूपार की तरफ जाते समय एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस देखकर तेजी से सोनूपार की तरफ भागने लगे। टीम को शक होने पर उनका पीछा किया तो बाइक सवार दोनों युवक डारीडाहा चौराहे से भद्रेश्वरनाथ मंदिर की तरफ भागने लगे। बाइक सवार पुराने भैंसहिया चांदमारी के पास बाइक खड़ी करके बाग की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान नरेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू निवासी पांडेय बाजार मेंहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती व संजय वर्मा निवासी मोहल्ला राजा बाजार थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई। उनके कब्जे से छिनैती की छह मोबाइल व तीन हजार छह सौ 50 रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपितों ने चार घटनाओं में संलिप्तता कबूली
- पुलिस से हुई पूछताछ में दोनो ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सात अक्टूबर को मिश्रौलिया गांव के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। वहीं पुरानी बस्ती के पुरैना गांव से दो माह पहले एक व्यक्ति की दो मोबाइल चुराई थी। कोतवाली क्षेत्र के पुराना डाकखाना के पास से एक महिला की सोने की चेन एवं चईयाबारी मोहल्ले से एक चार पहिया वाहन के अंदर से टैबलेट, घड़ी व कागजात चोरी की बात स्वीकार की। बताया कि चेन, टैबलेट व घड़ी को उन लोगों ने बेंच दिया। टैबलेट व चेन बेंचने के बाद दोनो के पास 3950 रुपया बचा था। बताया कि दोनो के छिनैती और चोरी की दो-दो घटनाएं कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें