फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैड़ारी एहतमाली के पास सरयू में डूबे युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
कुदरहा क्षेत्र के मदरहवा गांव के पास सर्च अ​भियान में जुटी एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के पास सरयू नदी की सोती में नहाते समय डूबे युवक अर्जुन पासवान का 72 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। एक दिन पहले अयोध्या से पहुंची 11 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम और कलवारी पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर कुसमा गांव निवासी अर्जुन पासवान (40) अपनी मौसी तारा देवी के घर बैड़ारी एहतमाली आए थे। 9 मई को शाम करीब साढ़े चार बजे वह मदरहवा गांव के पास सरयू नदी की सोती में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए।
मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने नाव और जाल की मदद से उपधारा में कई स्थानों पर तलाश की। कलवारी पुलिस और ग्रामीण भी अभियान में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें