फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाई इलाकों में बहने लगी रामभक्ति की बयार

विज्ञापन
मंदिर में सुंदर पाठ करते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सीमाई इलाकों में बहने लगी रामभक्ति की बयार
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। राममंदिर भूमि पूजन को लेकर सीमाई इलाकों में रामभक्ति की बयार बहने लगी है। क्षेत्र के लगभग हर गांव में अखंड रामायण व सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन

विक्रमजोत कस्बे, कलंद्रहा, टिकारिया, पटखापुर, पचस, खेमराजपुर, शंकरपुर, छतौना के कई घरों में हवन-पूजन किया जा रहा है, जो कि भूमि पूजन के समय तक चलेगा। पौराणिक हनुमान मंदिर अमोलीपुर, रामरेखा मंदिर छावनी, मखधाम मखौड़ा, शिव मंदिर रानीगांव, अमोढ़ा के चतुभुे़जी मंदिर में अखंड रामायण पाठ चल रहा है। क्षेत्रीय भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग बिहारी पांडेय व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता की ओर से हाईवे के किनारे भगवा ध्वज लगाया जा रहा है। सैकड़ों हियुवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने छावनी पास विक्रमजोत केशवपुर घाघौवा पर हाईवे किनारे दो हजार भगवा ध्वज लगाया गया है। विक्रमजोत व घाघौवा पुलिस चौकी को फूल लगे गमलों और फुलझड़ियां लगाकर सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें