फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधी रात गश्त पर निकले एसपी हांफते पहुंचे थानेदार, डीजे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी आवास से डेढ़ किमी दूरी पर स्थित फुटहिया चौकी क्षेत्र के कुसमौर गांव में बुधवार की रात एक बजे तक डीजे की तीव्र ध्वनि में बर्थ-डे पार्टी मनाया जा रहा था। नगर थाना के फुटहिया चौकी की पुलिस भी तमाशबीन रही। मामला एसपी डॉ. यशवीर सिंह के संज्ञान में आया। वह अपनी टीम के साथ निकल पड़े।
विज्ञापन

पुलिस और अधिकारियों देखने के बाद बर्थ-डे पार्टी के जश्न अचानक ठंडा पड़ गया। शहर कोतवाल मोतीचंद और नगर थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने एसपी को डीजे बंद कराने की जानकारी दी। इस पर एसपी ने डीजे सील कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। अगले दिन उन्होंने फटहिया चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक और सिपाहियों का विवरण तलब किया। पता चला कि जिस क्षेत्र में डीजे बज रहा था वहां के हल्का प्रभारी एसआई मुस्तफा है।
एसपी ने संबंधित हल्का प्रभारी की जांच कराने और संबंधित बीट सिपाही को दंडित करने के लिए शाम को ओआर (अर्दली रूम) में तलब किया। यहां सिपाही को रायफल के साथ दौड़ लगवाई गई। हिदायत दी गई कि आगे अपने क्षेत्र में बने रहें और वहां की हर आपत्तिजनक गतिविधियों को रोकने में अहम भूमिका निभाएं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीव्र ध्वनि से डीजे बजाने पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर डीजे भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें