फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 के बाद जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 20 अक्तूबर के बाद प्रकाशित होगी। उसके बाद एक सप्ताह के अंदर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियाें के निस्तारण के बाद संशोधित सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

जिले के 396 विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने के बाद उनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर 10 अगस्त को अपलोड कर दी गई थी। 21 सितंबर को पहली सूची प्रकाशित करके 28 सितंबर तक आपत्तियों के निस्तारण का लक्ष्य था, लेकिन परिषद ने इसकी समय सीमा बढ़ाकर अब 20 अक्तूबर कर दी है। डीआईओएस संजय कुमार ने बताया कि 21 व 22 अक्तूबर तक अनंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
-
दूरी का रखा जाना है ध्यान
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के समय विद्यार्थियों को अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। छात्राओं के लिए सात से 10 किमी के दायरे में केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं छात्रों के लिए 10 से 15 किमी के बीच केंद्र की दूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें