फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामपाल बने भाकियू के तहसील अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। भारतीय किसान यूनियन की हर्रैया तहसील इकाई के गठन को लेकर रविवार को तहसील परिसर में बैठक हुई। सर्वसम्मति से रामपाल सिंह को तहसील अध्यक्ष चुना गया। जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश दूबे ने बताया कि तहसील महासचिव तारे राजभर, तहसील उपाध्यक्ष पद पर पप्पू चौधरी, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, तहसील प्रवक्ता शिवकांत दुबे, संगठन मंत्री अजय पांडेय, तहसील सचिव रामचरित्र चौधरी चुने गए। राधेश्याम को हर्रैया ब्लॉक अध्यक्ष, राधेश्याम चौधरी को दुबौलिया, हीरालाल चौधरी को कप्तानगंज, राजेंद्र शर्मा को परशुरामपुर, बबलू चौहान को विक्रमजोत, शिवमूरत चौधरी को गौर ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष पारस गुप्ता, अभिलेख श्रीवास्तव, कन्हैया चौधरी, रामनयन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें