फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से गुल हुई मड़वानगर कॉलोनी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र बड़ेवन के अधीन संचालित मड़वानगर कॉलोनी में लगा 250केवीए का ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार को बारिश के चलते जल गया। इससे पूरी कॉलोनी की बिजली गुल हो गई। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बताया गया है कि शुक्रवार को दिन में एक बजे के करीब मड़वानगर कॉलोनी के आंबेडकर पार्क के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में तेज आवाज आई। इसके बाद बिजली ठप हो गई। कुछ देर तक लोग इंतजार करते हुए, लेकिन बिजली नहीं आई। इस बारे में जेई को सूचित किया। जांच में पाया गया कि ट्रांसफाॅर्मर जल गया है। इंडेंट करके बदला जाएगा।
वहीं, देर शाम तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। इससे मोहल्ला अंधेरे में रहा। लोग काफी परेशान रहे। एसडीओ अमहट ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए इंडेंट भेजा गया है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें