फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी का बढ़ा प्रकोप...डिहाइड्रेशन और एलर्जी के मरीजों की बढ़ी कतार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। तेज गर्मी और उमस से डिहाइड्रेशन व एलर्जी रोगियों की संख्या बढ़ी है। सुबह से जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की कतार लग जा रही है। चिकित्सक इसे बदलते मौसम का कारण बता रहे हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 100 से 150 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझते हुए पहुंच रहे हैं। इनमें एग्जिमा, फंगल इंफेक्शन, खुजली, लाल चकत्ते और त्वचा का छिलना जैसी शिकायतें ज्यादा हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कई मरीजों को दवा के साथ दिनचर्या में बदलाव की सलाह भी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी में पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और त्वचा के रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गर्मी में पसीना, नमी और गीले कपड़ों को देर तक पहने रहना फंगल इंफेक्शन के लिए दिक्कत का कारण बनता है। रोजाना 3-4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। गीले कपड़ों को तुरंत बदलें और शरीर को साफ रखें।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम और बुखार तेजी से बढ़ रहा है। ओपीडी में करीब 100 से 10 बच्चे इन समस्याओं से पीड़ित थे। डॉक्टर ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुधवार को 975 मरीजों को परामर्श दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग में डॉ. पंकज शुक्ल बच्चों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के साथ बच्चों में तेजी से डायरिया फैल रहा। एक साथ कई बीमारियां पनप रही हैं।
विज्ञापन

-
लगातार बढ़ रहे तापमान से मरीजों को सांसत
बदलते मौसम और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को शहर का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके चलते जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, वायरल, स्किन एलर्जी और शरीर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान लोग पहुंचे। फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि तेज धूप, बाहर का खाना और शरीर में पानी की कमी लोगों को बीमार कर रही है। जिनमें कई लोगों को ग्लूकोज चढ़ाने के बाद घर भेजा गया। वहीं कुछ मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा।
कोट
लगातार बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बाहर का खाना खाने से फूड इंफेक्शन और पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। मौसम बदलते ही काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए डॉक्टरों व कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन


-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें