फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक में ही खुल गईं सरकारी खाद्यान्न के चावल की बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खाद्यान्न की आपूर्ति करने वाली एजेंसी द्वारा लापरवाही करने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रक से ट्रॉली पर बिना तौल के ही गल्ले को लोड किया जा रहा था । इलेक्ट्रिक कांटे पर तौल करने के बाद ही बोरियों को दुकानदार के यहां खाद्यान्न पहुंचाने का नियम है। ट्रक पर बोरियां खुलने से खाद्यान्न की वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत बभनान के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर खाद्यान्न भेजने के लिए बाजार के ही धर्म कांटे के बगल हैंडलिंग ठेकेदार द्वारा ट्रक से बगैर तौल किया ट्रैक्टर ट्राली पर सरकारी खाद्यान्न शिफ्ट किया जा रहा था। ट्रक में दर्जनो बोरियां खुली थी जिससे चावल ट्रक के अंदर बड़ी मात्रा में बिखरा हुआ था। पल्लेदार द्वारा चावल को बोरी में भरकर ट्रॉली पर शिफ्ट किया जा रहा था। मौके पर ठेकेदार का कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था।
बता दें कि गौर ब्लाॅक में खाद्यान्न पहुंचने की जिम्मेदारी बस्ती के आशु अग्रहरि हैंडलिंग कंपनी को मिला हुआ है। जानकारी करने पर पल्लेदार ने बताया कि एफसीआई से खाद्यान्न की बोरियां सिलाई के बाद लोड की जाती है। रास्ते में कैसे खुल गई इसका सवाल का जवाब नहीं दे पाया। लोडिंग के समय ट्रक पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मौजूद नहीं था। पल्लेदार ने बताया कि यह खाद्यान्न बाजार के एक दुकानदार के यहां जाने के लिए लोड हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में विपणन निरीक्षक गौर तरुण मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह सरकारी काम से हाईकोर्ट आए हुए हैं। बगैर तौल किया बोरियों को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया बोरिया ट्रक के अंदर खुलने की संभावना नहीं रहती है। इसकी जिम्मेदारी एफसीआई के अधिकारियों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें