कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से प्यार करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने प्रेमी संग शुक्रवार को एक मंदिर में शादी रचा ली। अब इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
पुलिस के अनुसार, युवक का गांव के ही एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। युवती जब प्रेमी से शादी करने के लिए कहती थी तो प्रेमी कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। बुधवार/बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। शादी की जिद करने लगी। प्रेमी के परिजन युवती को दिन भर समझाते रहे लेकिन वह किसी की बात नहीं मानी। शाम पांच बजे प्रेमी के घरवाले घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रेमी प्रेमिका को लेकर थाने पर चली गई।
पुलिस के समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो सात बजे दोनों को छोड़ दिया। युवति पुनः प्रेमी के घर पहुंच गई और बोली शादी करने के बाद ही वापस जाऊंगी। बाद में मंदिर में शादी रचाई। दोनों परिवार हंसी खुशी घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस के गई थी। संवाद