फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे दिन 115 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 209 विद्यार्थी अनुपस्थित

Fri, 20 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के दूसरे दिन की परीक्षा में छात्रों की संख्या काफी कम रही। हाईस्कूल में कंप्यूटर और सिलाई विषय में 436 तथा इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय और नागरिक शास्त्र विषय में मिलाकर कुल 3242 विद्यार्थियों की परीक्षा होनी थी। इन विषयों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के पंजकृत कुल 4078 में से 209 विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए। दोनों कक्षाओं में 3869 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। सुबह की पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय में 832 में से 804 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 28 अनुपस्थित हो गए। जबकि इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय में 444 में 419 उपस्थित और 25 अनुपस्थित हो गए। द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय में सभी चार विद्यार्थी उपस्थित हुए। जबकि 12वीं नागरिक शास्त्र में 2798 में से 2642 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 156 विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए।
विज्ञापन

आज हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा : 20 फरवरी को सुबह की पाली में 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके अतिरिक्त इंटरमीडिएट में किसी विषय की परीक्षा इस दिन नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें