बस्ती जिले के कोतवाली के हरदिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार को आधीरात के बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी पटेल चौक सर्वेश कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां वाल्टरगंज थाने के पिपरा हिक्का निवासी प्रमोद चौधरी (35) की मौत हो गई।
कंबाइन चलवाने वाले वाल्टरगंज के पिपरा हिक्का गांव के मूल निवासी प्रमोद चौधरी परिवार के साथ शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। उनके साथ आईटीआई से रिटायर हो चुकी मां भी ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह गांव की तरफ से बाइक लेकर आवास विकास कॉलोनी लौट रहा था।
हरदिया चौराहे के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता की इकलौता पुत्र था। चार बहनों में भी एक का निधन हो चुका है। प्रमोद की शादी हो चुकी थी और छह साल का बेटा भी है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।