महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह जल चढ़ाते समय महिला के गले से चेन चोरी हो गया। दुधारा क्षेत्र के लोहरौली सुम्हा गांव की शांति देवी पत्नी सीताराम गिरी अपनी बहन के घर लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथ जोत में छह मार्च को एक मांगलिक कार्यक्रम में आई थीं।
शांति देवी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर गले में सोने की चेन पहनकर बाबा बेहिल नाथ मंदिर मेंं जलाभिषेक करने गई थीं। वह मंदिर की सीढ़ी से नीचे उतर ही रही थीं, तभी भीड़ के कारण कुछ महिलाओं ने धक्का दे दिया। सीसीटीवी कैमरा के सामने उसके गले से चेन गायब हो गया। इस बात की जानकारी शांति देवी ने मंदिर के पुजारी राम सुमेर गिरी को दी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मेले में तैनात पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर मैं गया था। इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संवाद