गोटवा बाजार। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक को पीछे से एक कार ने ठोकर मार दी। बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए।
नगर थाना क्षेत्र के चौबाह निवासी राजेश कुमार पत्नी शुभलावती देवी व दो बेटियों महक और पलक को बाइक पर बिठाकर कप्तानगंज से बस्ती की ओर आ रहे थे। कटया गांव के पास पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा उस पर सवार चारों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे फुटहिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। राजेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद