फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम में नहीं खुली रामसागर की मौत की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव के कनिष्ठ सहायक राम सागर तिवारी की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुल सकी। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को परिजनों ने राम सागर के शव का अयोध्या धाम में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वे बड़े ही मृदुल स्वभाव के थे। परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि जिला उद्योग केंद्र बस्ती में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात राम सागर तिवारी (58) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह पिलखाव गांव में ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में मिला था। पुलिस के अनुसार, मौके से जहर की शीशी मिली थी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एक रिश्तेदार द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, इससे वे काफी परेशान हो गए थे। रिश्तेदार द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा था, इसी से पारिवारिक कलह बढ़ गई थी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें