फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनवधिया गांव में छत के कुंडे से लटका मिला युवती का शव

Tue, 18 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के बनवधिया गांव में सोमवार सुबह रोली (24) पुत्री ध्रुप चंद का शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मृतका की मां गुड़िया ने बताया कि रविवार रात भोजन करने के बाद सब लोग अपने कमरे में सो गए और बेटी भी अपने कमरे में सोने चली गई।
सुबह काफी देर तक नहीं जगी तो उसकी मां जगाने गई। कमरे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। शोर मचाने पर परिजन मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार मृतका दो भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। पिता ध्रुप चंद ऑटो चलाकर परिवार का खर्चा चलाते हैं। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा पीएम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें