फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने बैंक से रुपये निकालने वालों से ठगी करने के आरोपित अंतरजनपदीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, दो किलो गांजा भी बरामद किया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में लगी कोतवाली व स्वॉट की टीम की नजर शुक्रवार को एक बाइक पर सवार तीन लोगों पर पड़ी। तीनों कंपनी बाग की तरफ से आ रहे थे। पुलिस को देख कटरा की तरफ भागने लगे। संदिग्ध मानकर आरटी सेट से चौकी प्रभारी बड़ेवन को अलर्ट कर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी गई। टीम ने पीछा कर मूड़घाट कटरा चौराहे पर बाइक सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक के साथ दो किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बाइक मुंडेरवा से चोरी की गई थी। पकड़े गए कप्तानगंज थानाक्षेद्घ के चरूइया निवासी प्रीतम ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने गिरोह के साथ बस्ती के अलावा संतकबीरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बलरामपुर, बाराबंकी, बहराइच जनपदों में चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दी है। उसने बताया कि साथियों के साथ मिलकर बैंकों के आसपास बुजुर्ग महिलाओं को सबसे अधिक निशाना बनाते थे। उन्हें अधिक रुपये का प्रलोभन देकर जाल में फंसाने के बाद कागज के नोटों की गड्डी थमाकर उनका रकम लेकर भाग निकलते थे।
विज्ञापन

आरोपित पर गैंगस्टर समेत 15 मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित प्रीतम पर विभिन्न जनपद के थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। बलरामपुर के सैदुल्लानगर में लूट के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जबकि लालगंज थाने में भी उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। मुंडेरवा, लालगंज, कोतवाली के अलावा संतकबीरनगर के खलीलाबाद, सुल्तानपुर के थाना जयसिंपुर थाना, अयोध्या कोतवाली नगर में भी चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें