फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की ठोकर से पलटी टेंपो, आठ घायल

Fri, 30 Aug 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महमूदपुर के पास अयोध्या की तरफ से बस्ती जा रही टेंपो में पीछे से बेकाबू पिकअप ने ठोकर मार दिया। इससे टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। पिकअप भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर आधे घंटे तक एक लेन पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम अयोध्या की तरफ से सवारियों से भरी टेंपो आ रही थी। बसहवा के पास पीछे से आ रहे बेकाबू पिकअप ने टेंपो में ठोकर मार दिया। पिकअप चालक 25 वर्षीय राकेश शाहू भी घायल हो गए।

फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि लखनऊ से महिंद्रा कंपनी का सामान लेकर पिकअप गोरखपुर जा रही थी। टेंपो में सवार मंजू पत्नी सुरेश निवासी हर्रैया, संजू पत्नी राजू, गुंजा पत्नी संतराम निवासी नगर बाजार (दक्षिण टोला) थाना नगर, राजू सोनकर पुत्र रामनाथ निवासी पुरानी बस्ती समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रेन की मदद से वाहनों को फोरलेन से हटाया गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें