कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया है कि 17 वर्षीय बेटी 27 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे कोचिंग गई थी। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के जीतू, सुजीत व सुनील मिले। आरोप है कि बेटी का जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें कीं। कुछ लोगों के पहुंच जाने पर तीनों भाग गए। इसके बाद पड़ोस की दो महिलाएं घर आईं और छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर बाजार ले गईं। यहां पर रितेश सिंह व राजू ने डरा धमका कर वाहन में बैठा लिया और अयोध्या ले गए।
आरोप है कि अपने बुआ के घर रातभर बेटी को रखा और उसके साथ गलत काम किया। पति जब उन महिलाओं के घर गए जो बेटी को साथ ले गई थी तो दोनों ने बेटी की जानकारी होने से इन्कार कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गईं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रितेश सिंह, राजू, संगीता, रीला, सरिता और शांति पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।