फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन बाद कुआनो नदी में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के अमहट घाट पर कुआनो नदी में कूदे मड़वानगर निवासी मोहम्मद अजीज के 15 वर्षीय पुत्र अल्तमस का शव सोमवार को चौथे दिन बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर करीब पौने तीन बजे सूचना मिली थी कि अमहट घाट पर एक किशोर कुआनो नदी में कूद गया है। थाना नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही मुख्यालय से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से नदी में कई चरणों में तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद 23 नवंबर को बालक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बालक की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सघन अभियान चलाया था। शव बरामद होने के बाद उसे कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें