फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के डसने से किशोरी की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया। थानाक्षेत्र के असनहरा गांव में शनिवार शाम सांप डसने से किशोरी की मौत हो गई। यहां के राम जियावन मौर्य की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा मौर्या शनिवार को विद्यालय से पढ़कर घर आई। वह करीब चार बजे खाना बनाने के लिए कमरे में रखे उपले निकाल रही थी। उसी समय जहरीले सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज पर लोगों ने खेत में काम कर रहे उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिजन उसे पीएचसी मुसहा ले गए। डॉक्टर नफीस खान ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह कक्षा 10 में पढ़ती थी। परिवार के लोग शव घर ले आए और उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें