फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंबई जा रही थीं किशोरियां उरई रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। क्षेत्र से बुधवार को संदिग्ध हाल में लापता हुई दो किशोरियां कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई जा रही थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रैक करके जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दोनों को ट्रेन से उतार लिया। उनमें बुआ-भतीजी का रिश्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों सकुशल मिल गई हैं। किसके बहकाने पर दोनों बिना बताए घर से निकलीं, उनके आने के बाद इसकी जानकारी हो पाएगी। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों सड़क मार्ग से बस्ती से लखनऊ पहुंची थीं और वहां से ट्रेन पकड़कर मुंबई जा रही थीं।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वालीं 17 और 14 वर्षीय किशोरियां बुधवार को दिन में रहस्यमय हाल में घर से एक साथ लापता हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद बुधवार शाम इसकी सूचना डायल 112 पर पीआरवी को दी। सूचना मिलते ही देर शाम सीओ स्वर्णिमा सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक मोती चंद और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन में यह बात भी सामने आई कि दोनों मुंबई की तरफ जा सकती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने दोनों के मोबाइल का लोकेशन भी पुलिस ने ट्रेस करनी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह पता चला कि दोनों लखनऊ स्टेशन से कुशीनगर एक्सप्रेस पकड़कर मुंबई की तरफ जा रही हैं। पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें