फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मां को बुलाने जा रही किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Sun, 07 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मां को बुलाने गई मुंडेरवा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि उसकी मां घर से रात को दवा लेने गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संदीप को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है कि चार सितंबर को वह और उनकी पत्नी घर से दवा लेने गए थे। देर होने के कारण रात आठ बजे घर से 15 वर्षीय बेटी बुलाने के लिए निकली। आरोप है कि रास्ते में गांव के पोल के पास आरोपी संदीप ने उसे रोक लिया। बाइक पर जबरन बैठा कर गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास ले गया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने धमकी दी कि अगर यह बात किसी से बताई तो जान से मार देगा। वह बेटी को बाइक से घर पास लेकर आया और छोड़कर भाग गया। रात करीब 12 बजे बेटी घर लौटी और परिजनों को आपबीती बताई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मुंडेरवा पुलिस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें