बस्ती। इनरह्वील क्लब और रोटरी क्लब ने कार्यक्रम कर शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक डिंपल सिंह, तानिया गोयल को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सचिव साधना गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आनंद गोयल, सचिव विवेक गाडिया, शालिनी भनिरामका, कला अग्रवाल, सरिता रुंगटा, अनीता अग्रवाल, कमल गाडिया, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, राजरानी, शिखा साहू, पारुल, निधि गुप्ता, नीतू अरोड़ा मौजूद रहे। संवाद