पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुनगाई खुर्द गांव में 17 वर्षीय किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगदेव की पुत्री गौरी बुधवार की रात जहर खा लिया। जब घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उसे आनन-फानन सीएचसी हर्रैया ले गए। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी स्थिति और खराब होने पर कप्तानगंज सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया है कि किशोरी के जहर खाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद