बस्ती। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। फुफुक्टा के आह्वान पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने और फीडर कैडर की मांग सहित अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष डॉ. राजकिशोर वर्मा, डॉ. विष्णु जायसवाल, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. विनोद यादव और डॉ. रश्मि साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करती, विरोध जारी रहेगा। शिक्षकों के हित में सरकार को ध्यान देना चाहिए। संवाद