फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज में विरोध जताते ​शिक्षक स्रोत संगठन
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। फुफुक्टा के आह्वान पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने यह विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने और फीडर कैडर की मांग सहित अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अखिलेश यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष डॉ. राजकिशोर वर्मा, डॉ. विष्णु जायसवाल, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. विनोद यादव और डॉ. रश्मि साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करती, विरोध जारी रहेगा। शिक्षकों के हित में सरकार को ध्यान देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें