फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वेतन के सवाल पर गरजे शिक्षक

Fri, 25 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदााधिकारियों, शिक्षकों ने अंतरजनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के वेतन भुगतान के मसले पर बृहस्पतिवार को बीएसए भवन पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद बीएसए अनूप तिवारी और वित्त एवं लेखाधिकारी हिमांचल शिक्षकों से वार्ता करने पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान के लिए ट्रेजरी में पत्रावली भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर देर तक वार्ता की। वित्त एवं लेखाधिकारी हिमाचल से पोर्टल पर ऑनलाइन चयन वेतनमान का बकाया, बीएसए द्वारा रोके गए एक दिन का वेतन भुगतान और अन्य प्रकार के बकाया भुगतान, जीपीएफ अग्रिम और सेवा निवृत्त शिक्षकों के नोशनल वेतन वृद्धि आदि को लागू करने, चयन वेतनमान के पोर्टल पर आए सभी प्रकरण को बीएसए कार्यालय को अग्रसारित करने का अनुरोध किया गया। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी ने सहमति जताई। अधिकारियों द्वारा सभी मांगें मान लेने पर शिक्षकों ने अपना धरना स्थगित कर दिया। बीएसए ने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र सभी का ऑनलाइन व ऑफलाइन चयन वेतनमान स्वीकृत कर भुगतान कर दिया जाएगा। जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, सतीश शंकर शुक्ल, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें