महादेवा(बस्ती)। आंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाने के हरैया निवासी योगेंद्र (30) पुत्र स्वामी नाथ अपने साथी शिव कुमार (25) पुत्र प्रेमलाल के साथ बाइक से मुंडेरवा थाना के पकरी चंदा गांव गए थे। लौटते समय बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे महादेवा-लालगंज रोड पर धवरूखोर के बंजरिया मोड़ पर सड़क पार कर रही उसी गांव की 17 वर्षीय रानी पुत्री पन्नेलाल से बाइक की टक्कर हो गई। तीनों को चोटें आईं हैं। संवाद