फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विलय के विरोध में शिक्षकों का ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन

Sat, 28 Jun 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने विद्यालय विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर विद्यालय मर्ज न कराने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र सल्टौआ पर जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। रुधौली ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष शिवरतन, गौर में अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, विक्रमजोत में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बनकटी में अध्यक्ष सुरेश गौड़ और दुबौलिया में मंत्री दिनेश सिंह, कुदरहा में अध्य्क्ष सनद पटेल साऊघाट में अध्यक्ष अशोक यादव, रामनगर में रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा गया।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि इस कार्य प्रणाली से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से वंचित करके शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग गैर मान्यता विद्यालयों पर मेहरबान है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से चंद्रशेखर पांडेय, बब्बन पांडेय, मनीष मिश्र, प्रभाकर पटेल, गोविंद, रीना कन्नौजिया सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें