फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर गरजे वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गरजे वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षक
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर मानदेय नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जेडी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय धरना देकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जेडी को सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के मंडल प्रभारी मणिदेव मल्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार की अदूरदर्शी नीतियों की वजह से ही वित्तविहीन शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय है। मंडलीय अध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा का शुल्क लेकर परीक्षा नहीं कराया जाना अनुचित है। इसकी जांच होनी चाहिए। मंडलीय महामंत्री लालचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष समयदेव पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया। इसका जवाब शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विधानसभा चुनाव में देंगे। जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा से समाज का बड़ा वर्ग प्रभावित हुआ है। धरना को मंडलीय सचिव राजीव सिंह, सिद्धार्थनगर के प्रभारी विजय नारायण मिश्रा और जिलाध्यक्ष गौरीशंकर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। धरना में जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर ब्रह्मदेव सिंह, मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद चौरसिया, गिरिजा शंकर सिंह, रवि पाल सिंह, अश्वनी पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र व अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें