केडीसी में विरोध जताते शिक्षक स्रोत संगठन
बस्ती/गाैर। शिवहर्ष किसान और एपीएन पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में महाविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। पांच नवंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. त्रिलोकी नाथ, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. गोपाल जी कुशवाहा और डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सेवा संबंधी समस्याओं, सम्मान और अधिकारों की रक्षा किए बिना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है। यह आंदोलन केवल व्यक्तिगत मांगों तक सीमित नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के व्यापक हितों से जुड़ा है। संवाद