फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षकों ने जलाईं एफआईआर की प्रतियां

Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
श्री जगतगुरु शंकराचार्य विद्यालय इंटर कॉलेज में एफआईआर की प्रति जलाते हुए शिक्षक-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। एनएओपीएस के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों कर्मचारियों ने संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में श्रीजगत गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज परिसर में प्रतियां जलाकर इसको वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षक नेता जयप्रकाश सिंह, चमन सिंह ने कहा कि 25 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली एवं आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू किए जाने के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से एनएमओपीएस का धरना चल रहा था। धरना समाप्त होने के बाद एनएमओपीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह एवं संगठन सचिव बिजेंद्र धारीवाल पर प्रशासन ने मनमाने तरीके से एफआईआर दर्ज कर ली। अटेवा, एनएमओपीएस इकाई इसकी घोर निंदा करती है और सरकार से यह मांग करती है कि दोनों पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए। यदि दोनों पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कई शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मी मौजूद रहे। परिषदीय विद्यालयों पर भी शिक्षकों नेे भी प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें