फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई बनी बाधा, 192 आवास अपूर्ण मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
1445 आवास का लक्ष्य, 192 आवास अपूर्ण मिले
विज्ञापन

गौर (बस्ती )। सरकार ने गरीब कल्याण अभियान के तहत गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए गौर ब्लॉक में कुल 1445 आवास का लक्ष्य दिया था। लेकिन, अभी भी 192 आवास अपूर्ण मिले हैं। सत्यापन के दौरान पता चला कि आवास निर्माण में सबसे बड़ी बाधा महंगाई की मार आ रही है जिसको लेकर लाभार्थी परेशान हैं।
गौर ब्लॉक में कुल 108 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 में 1261 आवास का लक्ष्य निर्धारित हुआ जबकि वर्ष 2021-22 में 184 आवास का लक्ष्य मिला। इस तरह कुल 1445 आवास का लक्ष्य शासन की ओर से निर्धारित हुआ। लेकिन, बीडीओ के सत्यापन में 192 आवास अपूर्ण पाए गए हैं। इसको लेकर बीडीओ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, आवास निर्माण रुचि न लेने वाले लाभार्थियों को भी सेक्रेटरी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा ने बताया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि न लेने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन लाभार्थियों ने आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया है उन्हें भी नोटिस भेजा जा रहा है। यदि नोटिस के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो लाभार्थियों से धन वापस कराकर सरकार के खाते में भेज दिया जाएगा और उन्हें दोबारा आवास भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

महंगाई से आवास निर्माण में आ रही दिक्कत
आवास निर्माण न करने वाले लाभार्थियों ने बताया कि बेतहाशा महंगाई के चलते आवास निर्माण सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। आए दिन ईंट, सरिया, मोरंग, सीमेंट और बालू के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। जिसकी वजह से निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार की ओर से आवास निर्माण में मिलने वाली किस्त और मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। महंगाई की वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें