फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने उड़ाए दुकान से आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने उड़ाए दुकान से आभूषण
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। क्षेत्र के कोहरांए बाजार में स्थित सर्राफा तथा बर्तन की दुकान से शनिवार दिन में करीब 11 बजे टप्पेबाजों ने व्यवसायी को बेसुध कर डिब्बे में रखे आभूषण उड़ा लिए। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार निवासी दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र महादेव कि कोहरांए बाजार में सर्राफा तथा बर्तन की दुकान है। शनिवार को दिनेश अपनी दुकान पर बैठे थे तभी दिन में करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। दुकानदार दिनेश के अनुसार दोनों युवकों ने पहले आधा दर्जन चम्मच खरीदा और उसका भुगतान किया। उसके बाद उपहार में देने के लिए एक सोने का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार सोने का लॉकेट दिखाया। इन दोनों युवकों ने उसका वजन कराया। इसी बीच दोनों युवकों ने किसी नशीली वस्तु का इस्तेमाल कर दुकानदार को बेसुध कर दिया और डिब्बे में रखा स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब दिनेश को होश आया तो न तो सोने के आभूषण वाला डिब्बा ही था और न दोनों युवक।
विज्ञापन

किसी अनहोनी से घबराकर दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। परशुरामपुर के एसओ अरविंद कुमार शाही ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानदार की तहरीर मिली है। जांच -पड़ताल की जा रही है। टप्पेबाजों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें