तनीषा ने झारखंड में आयोजित बैडमिंटन खिताब जीता
हर्रैया (बस्ती )। जनपद के खोभा गांव निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा सिंह ने झारखंड के दुमका में आयोजित ईस्ट जोन चैंपियनशिप जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में तमाम राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय ईस्ट जोन सीनियर महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट मनीषा ने प्रदेश का नेतृत्व किया। 29 से 31 मार्च दुमका में खेली गई इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिंगल और डबल्स मिक्स में दोनों में हिस्सा लिया। सिंगल प्रतियोगिता में तनीषा से सेमीफाइनल में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-14 व 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनकी भिड़ंत बनारस की काजल पनवार से हुई। तनीषा ने उन्हें 21-14 व 21-05 से हराकर सिंगल खिताब जीत लिया। सिंगल खिताब जीतने पर उन्हें 50 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। मिक्स डबल्स में जोड़ीदार प्रणय शर्मा के साथ कोर्ट में उतरीं तनीषा ने फाइनल में उत्तराखंड की जोड़ी ध्रुव रावत व उन्नति बिष्ट से भिड़ंत हुई। इसमें उनकी जोड़ी को उपविजेता घोषित किया गया। उप विजेता बनने पर उन्हें 22 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। तनीषा की उपलब्धि पर उनके बाबा राम चंद्र सिंह, सतीश सिंह, रत्नाकर सिंह, संतोष यादव, दिनेश सिंह, प्रमोद यादव, नियाज अहमद, अंतेश सिंह बब्बू, विनय सिंह, राजेश प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाया।