फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

नगरपालिका बस्ती के अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। किसी को बंग्ला तो किसी को मशाल। किसी को धनुष-बाण तो किसी को हैंडपंप।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए जो प्रतीक जारी किए हैं, उनमें बसपा, भाजपा, कांग्रेस, सपा, कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल को छोड़ दिया जाए तो अन्य काफी रोचक हैं। जैसे हरिकेन लैंप, धनुष-बाण, शेर, पतंग, झाड़ू, बंगला, हैंडपंप, सिर पर धान रखे महिला किसान, मशाल और तीर आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

नगर पंचायतों और पालिका के सदस्यों के लिए कुल 42 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। नामांकन पत्र के दाखिले में ही एक कॉलम चुनाव प्रतीकों का था। जिन्होंने अपने पसंद के कॉलम को भरा था, उन्हें वह चुनाव चिह्न दे दिए गए थे। जबकि शुक्रवार को अन्य क्रमवार चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। इनमें अनाज ओसाता किसान, ओखली, आम, इमली, उगता सूरज, खजूर का पेड़, खड़ाऊ, कलम और दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, घंटी, केला, चश्मा, तरकस, छाता, तराजू, झोपड़ी, ताला-चाबी, तोप, त्रिशूल, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, केतली, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसिल, लेडी पर्स, फावड़ा, बैलगाड़ी, फुटबाल, भुट्टा, बंदूक और मोटर साइकिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें