फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का अलर्ट : जिला अस्पताल में जांच किट के साथ पहुंची टेमीफ्लू की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में 500 जांच किट मंगाई गई हैं। साथ ही टेमीफ्लू टैबलेट और सिरप की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में 75 एमजी की 2500 और 40 एमजी की 100 टेमीफ्लू टैबलेट पहुंचीं। जिला अस्पताल में भी 500 टैबलेट और 50 सिरप की खेप पहुंची।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के लिए टेमीफ्लू की 600 टैबलेट उपलब्ध हैं। अतिरिक्त टैबलेट और सिरप के लिए डिमांड भेजी गई है। संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए जिले में पहले से 200 सिरप उपलब्ध हैं। सीएचसी स्तर के लिए भी दो हजार टैबलेट का ऑर्डर किया गया है। जिला महिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट मंगाई जा रही है। यहां 75 एमजी की 3000, 40 एमजी की 3000 टैबलेट और 500 सिरप के लिए डिमांड भेजी गई है।
तीन स्वाइन फ्लू, एक कोरोना संक्रमित : जिले में अब तक तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू और एक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चारों मरीज स्वस्थ हैं और निगरानी में हैं। संदिग्ध मरीजों की पहचान और जांच के लिए सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना आने वाले बुखार के मरीजों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। सोमवार को इसमें कोई मरीज भर्ती नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें