फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरीश के कद के साथ सियासी परिक्रमा बढ़ी, बैनर में दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का राजनीतिक कद बढ़ा तो बस्ती में उनके इर्द-गिर्द सियासी परिक्रमा भी तेज हो गई। सोमवार को उनके प्रथम आगमन पर लखनऊ-अयोध्या से बस्ती तक हाईवे और शहर में लगी होर्डिंग्स (बैनर) इसकी गवाही देती नजर आईं। स्वागत के बहाने संगठन पदाधिकारियों से लेकर विधानसभा और पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों तक ने अपनी ताकत और नजदीकी का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हरीश द्विवेदी अब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राष्ट्रीय संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले की राजनीति में उनका प्रभाव स्वाभाविक रूप से बढ़ा है। संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण से लेकर चुनावी रणनीति और टिकट चयन की प्रक्रिया तक राष्ट्रीय महामंत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में दावेदारों की नजर भी उन पर बढ़ गई है।
वहीं, संगठन में जिम्मेदारी पाने की चाह रखने वाले नेताओं के लिए भी उनका राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। यही वजह है कि उनके गृह जिले में उनके स्वागत का सियासी महत्व सामान्य स्वागत कार्यक्रम से कहीं अधिक दिखाई दिया।
विज्ञापन

हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए बस्ती की सीमा में प्रवेश से पहले ही हाईवे पर होर्डिंग्स नजर आने लगीं। अयोध्या की ओर से लेकर बस्ती शहर तक अलग-अलग स्थानों पर नेताओं ने अपने-अपने स्तर से स्वागत की तैयारी की। शहर में प्रवेश करते ही भाजपा नेताओं के पोस्टरों की संख्या और बढ़ती गई। इनमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ ऐसे चेहरे भी प्रमुखता से नजर आए, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।
दिख रहा विधानसभा चुनाव की दावेदारी का रंग : स्वागत की इस होड़ में विधानसभा चुनाव की दावेदारी का रंग भी साफ दिखाई दिया। कई नेताओं ने होर्डिंग्स लगाकर यह बताने की कोशिश की कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और पकड़ कितनी है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा में विधानसभा टिकट के लिए दावेदारियां काफी पहले से आकार लेने लगती हैं।
वहीं, पंचायत चुनाव के संभावित दावेदार भी इस सियासी कवायद से अलग नहीं रहे। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम स्तर पर अपनी जमीन तैयार कर रहे नेताओं ने भी स्वागत के बहाने चेहरे और नाम सामने रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें